दो भागों में बट गई किसान एक्सप्रेस, यूपी के बिजनौर में हुआ हादसा; वीडियो आया सामने

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Train Accident in Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. यहां पर किसान एक्सप्रेस चलते-चलते दो भागो में बट गई. बताया जा रहा है कि कुछ तकनिकी दिक्कतों के कारण यह हादसा हुआ है. बिजनौर जनपद के स्योहारा रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 4 बजे यह हादसा हुआ है. गनीमत इस बात की है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

जानिए कब हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बिजनौर के स्योहारा रेलवे स्टेशन के समीप किसान एक्सप्रेस दो भागो में बट गई. हादसा तड़के सुबह 4 बजे के आसपास हुआ है. AC बोगी टूटकर अलग हो गई थी. रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे है. इस ट्रेन में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले भी कुछ अभ्यर्थी सवार थे, जिनको पुलिस ने रवाना किया. इसी के साथ रेलवे के अधिकारी हादसे के कारणों का पता भी लगा रहे हैं.

किसान एक्सप्रेस में थे कुल 22 डिब्बे

किसान एक्सप्रेस ट्रेन फिरोजपुर से धनबाद जा रही थी. यह ट्रेन बिजनौर के स्योहारा रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, अचानक एक बोगी की कपलिंग टूट गई. जिस कारण ट्रेन दो भागों में बट गई. हादसे का शिकार हुई ट्रेन में कुल 22 डिब्बे थे. इनमें 8 डिब्बे इंजन से कट कर अलग हो गए.

इंजन गया आगे बोगी रह गई पीछे

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि इंजन से जुड़ा हिस्सा तो इंजन के साथ ही आगे निकल गया. हालांकि, ट्रेन की 8 बोगियां पीछे रेलवे ट्रेक पर कुछ दूर तक दौड़ने के बाद रूक गई. गनीमत इस बात की रही कि इस हादसे के बाद भी ट्रेन के दोनों हिस्से सुरक्षित हैं. ट्रेन में बैठे किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version