Saudi Arabia: सऊदी अरब में तेलंगाना के शख्स की मौत, पानी की कमी-थकान से गई जान, पढ़ें डिटेल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana: सऊदी अरब के रब अल खली रेगिस्तान में एक तेलंगाना के शख्‍स की मौत होने की खबर सामने आई है. दरअसल, तेलंगाना के 27 वर्षीय युवक जिसकी पहचान मोहम्मद शहजाद की रूप में की गई है, का जीपीएस फेल होने के कारण वह सऊदी अरब के रब अल खली रेगिस्तान में फंस गया. ऐसे में पानी की कमी और थकान के कारण मोहम्मद शहजाद की मौत हो गई.

कठोर परिस्थितियों के लिए मशहूर रब अल खली रेगिस्तान

आपको बता दें कि अल खली रेगिस्तान सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में 650 किलोमीटर तक फैला हुआ है. यह अपनी कठोर परिस्थितियों के लिए बेहद ही मशहूर है. बताया जा रहा है कि मृतक मोहम्मद शहजाद करीमनगर का रहने वाला था, जो सऊदी अरब के एक टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी में पिछले तीन वर्षों से नौकरी कर रहा था.

रास्‍ता भटकनें से रेगिस्‍तान में फंसे युवक

दरअसल, यह घटना उस वक्‍त घटी, जब जीपीएस सिस्टम के फेल होने के बाद मोहम्मद शहजाद सूडान के एक नागरिक के साथ रास्ता भटक गया और उसका मोबाइल भी बंद हो गया. ऐसे में किसी से उसका सम्‍पर्क भी नहीं हो पाया और वाहन का ईंधन खत्म हो गया. इस दौरान दोनों रेगिस्तान की चिलचिलाती गर्मी के बीच बिना खाना और पानी के फंस गए.

रेत के टीलों में मिला युवकों का शव

उन्‍होंने इस भीषण गर्मी से खुद को बचाने के लिए बहुत संघर्ष किया, लेकिन पानी की कमी और थकान के कारण दोनों की मौत हो गई. वहीं, उनके मौत के करीब चार दिन बाद दोनों का शव गुरुवार को रेत के टीलों के बीच उनके वाहन के पास से बरामद किया गया.

इसे भी पढें:-हिजबुल्लाह की इजराइल पर बड़ी जवाबी कार्रवाई, एक साथ दागे सैकड़ों ड्रोन; कितना हुआ नुकसान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version