दिल्ली से बिहार तक इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम, जानिए आइएमडी की भविष्यवाणी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Report: देश के विभिन्न इलाकों में इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है. वहीं, कुछ हिस्सों में पिछले एक दो दिनों में बारिश के कारण थोड़ी राहत मिली हैं. इन सब के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश और बढ़ते तापमान को लेकर अलर्ट जारी किया है. कुछ राज्यों में आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है तो वहीं कुछ राज्यों में गर्मी से पसीने छूटेंगे. मौसम विभाग ने आगामी हफ्ते में बारिश और भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. आइए आपको मौसम के बारे में बताते हैं….

दिल्ली में मौसम का हाल

जानकारी दें कि पिछले दिनों राजधानी दिल्ली के साथ आस पास के इलाकों में बारिश के कारण तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिली थी. वहीं, आंधी के बाद हल्की बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली थी. वहीं. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में एनसीआर में तापमान में तोड़ी बढ़ोत्तरी दिखेगी. हालांकि, लोगों को गर्मी का एहसास ज्यादा नहीं होगा.

प्री मानसून के संकेत

मौसम विभाग ने इस हफ्ते कई राज्यों में प्री मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया है. लगातार दो सप्ताह से ज्यादा वक्त तक देश के कई राज्यों में गर्म हवाओं और लू (Heat Wave) की वजह से लोगों के लिए घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा था. वहीं, इस हफ्ते प्री-मानसून बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

यूपी में मौसम का हाल

इस हफ्ते उत्तर प्रदेश में तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. हालांकि, पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते तपाामन में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी. सप्ताह के मध्य में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस समय तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

जानकारी दें कि मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह को लेकर कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. कर्नाटक, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु के कई शहरों में सप्ताह की शुरुआत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अर्लट जारी किया है.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में कल रोड शो, 14 को नामांकन, जानिए पीएम मोदी का शेड्यूल; बीजेपी ने तैयारियां की पूरी

Latest News

दीवाली से लेकर देवउठनी एकादशी तक…नवंबर में त्योहारों की भरमार, देखें कब है कौन सा व्रत

November 2026 Festival List: हिंदू पंचांग में नवंबर का महीना धार्मिक रूप से अत्यंत फलदायक और शुभकारक माना जाता...

More Articles Like This

Exit mobile version