बिहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से अधिक लोग घायल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lakhisarai Temple Stampede: बिहार के लखीसराय जिले में अशोक धाम मंदिर में दर्दनाक घटना हुई है. आज सावन सोमवार के मौके पर भारी संख्ता में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे थे. हालांकि, इस दौरान मंदिर के बाहर भगदड़ मच गई. जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं, 12 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मंदिर में मची भगदड़

मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर जाने वाले रास्ते पर बीती रात बिजली का पोल तार समेत गिर गया था. मंदिर में इक्ट्ठा हुए श्रद्धालुओं के बीच ये अफ़वाह फैल गई कि खंभे में बिजली का करंट आ गया है. जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे. जिससे वहां भगदड़ मच गई. जान बचाने के चक्कर में श्रद्धालुएक-दूसरे के नीचे दब गए. जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. मृतकों में सभी महिलाएं थीं.

सीएम सम्राट ने जताया दुख Lakhisarai Temple Stampede

इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के समुचित व त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”

संजय कुमार झा ने जताया दुख

वहीं, हादसे पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “मर्माहत हूं। ॐ शांति। श्रावण सोमवार के अवसर पर आज सुबह लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की सूचना से मन व्यथित है.” उन्होंने लिखा, “हम सभी की संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं. ईश्वर से उन्हें यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं.”

ये भी पढ़ें- बांकीपुर में बड़ी जीत के बाद प्रशांत किशोर लेंगे विधायक पद की शपथ, विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में होगा कार्यक्रम

Latest News

‘हमें बेरहमी से मार रहा पाकिस्तान’… बलूचों ने ट्रंप-शी से लगाई मदद की गुहार, सैन्य मदद रोकने की मांग

Balochistan: पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आज़ादी की मांग कर रहे “रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान” ने अमेरिका और चीन से पाकिस्तान...

More Articles Like This

Exit mobile version