Lalu Prasad Yadav का 78वां जन्मदिन आज: हेमंत सोरेन, MK स्टालिन और सम्राट चौधरी ने दी बधाई

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Lalu Prasad Yadav 78th Birthday: राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) आज, 11 जून को अपना 78वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बर्थडे पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, बिहार के उप-मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम एमके स्टालिन ने एक्स पर पोस्‍ट कर दी बधाई

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (MK Stalin) ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे भारतीय राजनीति की अग्रणी शक्ति रहे हैं, जिन्होंने हाशिए पर पड़े लोगों को सत्ता के केंद्र में रखा. मंडल आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन को मजबूती से आगे बढ़ाकर और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़े होकर उन्होंने सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय विमर्श को नया रूप दिया. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.

हेमंत सोरेन ने भी एक्स पर किया पोस्ट

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राजद सुप्रीमो आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं.“

बिहार के डिप्टी सीएम ने की दीर्घायु होने की कामना

वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उनके दीर्घायु होने की कामना की. उन्होंने लिखा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं.“
Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version