Lucknow: गिरा इकाना स्टेडियम का बोर्ड, कई लोग नीचे दबे

लखनऊ। तेज आंधी में राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) का ग्लोसाइन बोर्ड सोमवार की शाम को गिर गया। इसके नीचे कई लोग दब गए। इस दुर्घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस मौके पर मौजूद है। मामले में बचाव कार्य जारी है। स्पेशल डीजी एलओ का कहना है कि बोर्ड के नीचे दो से तीन लोग दबे हैं। क्रेन की मदद ली जा रही है। मलबे में एक कार भी नीचे दब गई है। राहत व बचाव कार्य जारी है। दबी स्कार्पियों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अपडेट के लिए बनें रहे…

Latest News

साहिबाबाद में खतरे के साये में पढ़ाई! स्कूल की छत पर लगा मोबाइल टावर, अभिभावकों में दहशत

गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक निजी स्कूल की छत पर लगे मोबाइल टावर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. जर्जर इमारत में चल रहे इस स्कूल में करीब 200 बच्चे पढ़ते हैं. अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की है.

More Articles Like This

Exit mobile version