Bihar: पति से विवाद के बाद महिला अपने दो मासूम बच्चों संग तालाब में कूदी, तीनों की मौत

Must Read

Bihar: बिहार के मधेपुरा जिले में पति से विवाद के बाद महिला ने अपने दो मासूम बच्चों संग तालाब में छलांग लगा दी. जिससे तीनों की डूबकर मौत हो गई. दिल- दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के रौता गांव की है.

पति राकेश से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था

महिला का पति राकेश पंजाब में मजदूरी करता है. वह तीन माह पहले ही घर से पंजाब गया था. यहां रौता वार्ड 11 में उनका घर है. जहां, पत्नी आशा देवी (25) दो साल की बेटी कृति कुमारी और एक साल के बेटा रियांशु कुमार के साथ रहती थी. शुक्रवार की रात आशा का अपने पति राकेश से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद आशा ने अपने दोनों बच्चों के साथ तालाब में कूदकर जान दे दी.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच में जुटी पुलिस

शनिवार को बच्चों के शव तालाब से बरामद किए गए. जबकि, आशा का शव रविवार को तालाब से बरामद किया गया है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है.

पडोस के लोगों से घटना की मिली जानकारी

आशा अपने सास- ससुर से अलग रहती है. ससुर सुनील यादव के मुताबिक, वह जुट निकालने के लिए बहियार गए हुए थे. करीब 11 बजे लौटे तो दरवाजा बंद था. पडोस के लोगों से घटना की जानकारी मिली है. आशा देवी ने छह साल पहले लव मैरिज की थी. पड़ोस की पूनम देवी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने आशा को घर का दरवाजा बंद करते देखा था साथ में बच्चे भी थे. इसके कुछ ही देर बाद तालाब में शव मिलने की सूचना मिली.

पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शवों को उनके परिजनों को सौंपा

कुमारखंड थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि, पोस्टमार्टम कर दोनों बच्चों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि महिला का शव रविवार सुबह तालाब से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

इसे भी पढें. पिता ने 4 मासूम बच्चों को कुएं में फेंका फिर खुद भी कूदकर दे दी जान

 

 

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This