Maharashtra: महाराष्ट्र में दो सड़क हादसों में 12 की गई जान, कई घायल

Must Read

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह दो सड़क हादसे हुए। इन हादसों में जहां 12 लोगों क मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना सोमवार की रात करीब 11 बजे महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुआ, जहां दरयापुर-अंजनगांव रोड पर एक एसयूवी, ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हैं। वहीं, दूसरा हादसा मंगलवार की सुबह नागपुर-पुणे हाइवे पर हुआ, जहां एक बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है।

ट्रक से टकराई बस

मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा में सड़क हादसा हुआ। बताया गया है कि हादसे का शिकार हुई बस पुणे से बुलढाणा के मेहेकर जा रही थी। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक की बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक से टकराई एसयूवी
वहीं, सोमवार की रात करीब 11 बजे अमरावती में दरयापुर-अंजनगांव रोड पर एसयूवी ट्रक से टकरा गई। खबर के अनुसार, एसयूवी में सवार एक ही परिवार के लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर दरयापुर लौट रहे थे। इसी दौरान एसयूवी की ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एसयूवी सवार पांच लोगों की मौत हो, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को दरयापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनों हादसों में घायल कई लोगों का हालत नाजुक बताई जा रही है।

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This