महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है. दरअसल, उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ठाणे के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. जानकारी के अनुसार, एक्सपर्ट्स की टीम उनकी निगरानी कर रही. फिलहाल डिप्टी सीएम की हालत स्थिर है.

Eknath Shinde की बिगड़ी तबीयत

शिवसेना पार्टी के सूत्रों ने ये जानकारी दी कि एकनाथ शिंदे पिछले कुछ दिनों से लगातार व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, जिसके कारण अत्यधिक शारीरिक मेहनत और काम के भारी दबाव से उनकी सेहत पर असर पड़ा है. बीते दिन महाराष्ट्र विधानसभा के सत्र के दौरान एकनाथ शिंदे को बुखार और काफी कमजोरी महसूस हुई. फिर भी उन्होंने अपना काम जारी रखा. हालांकि, तबीयत ज्यादा ख़राब होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सेहत को लेकर किसी गंभीर चिंता की बात नहीं

पार्टी सूत्रों ने कहा कि कि डिप्टी सीएम इलाज और डॉक्टरों की निगरानी के लिए हॉस्पिटल में हैं. फ़िलहाल उनकी सेहत को लेकर किसी गंभीर चिंता की बात नहीं है. सूत्रों का कहना है कि वो काफी दिनों से राजनीतिक गतिविधियों में बेहद सक्रिय थे. खासकर ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत शिंदे ने बड़ी राजनीतिक रणनीति पर काम किया. इस दौरान उन्हें लगातार काम करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शनः UAPA के तहत पाकिस्तान के 23 नागरिक आतंकी घोषित

Latest News

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी आएगा 25 जैसा निखार

Winter Skincare Tips: सर्दियों की शुरुआत होते ही त्वचा से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं. ठंडी और शुष्क हवा...

More Articles Like This

Exit mobile version