ट्रंप ने फिर अलापा US- ईरान डील का मुद्दा, बोले- अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद उसे करना ही होगा समझौता

Washington: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर समझौते का राग अलापना शुरू कर दिया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान अब अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है. अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के समारोह में भाषण देते हुए ट्रंप ने दावा किया कि ईरान बातचीत के लिए बेहद उत्सुक है. उन्होंने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वह इसके लिए बेताब है.

अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह का समय

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान को पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह का समय दिया है. उन्होंने कहा कि हमने उन्हें अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की छूट दी, क्योंकि हम उदार हैं. उधर, ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम शुरू हो चुका है. राजधानी तेहरान में इसे लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं.

एक करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद

अधिकारियों के मुताबिक 3 से 9 जुलाई तक चलने वाले अंतिम विदाई समारोह में एक करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा दुनिया के 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भी समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान पहुंच रहे हैं. खामेनेई की अमेरिका-इजरायल युद्ध की शुरुआत में अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ मौत हो गई थी, उन सभी को अब सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. ईरान में इस वक्त खामेनेई के आखिरी सफर के लिए मातम मनाया जा रहा है.

भारत की ओर से श्रद्धांजलि

भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने ईरान के द‍िवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत की ओर से श्रद्धांजलि दी. भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान भारत का उच्च-स्तरीय प्रतिनिधित्व दोनों देशों के बीच मजबूत सभ्यतागत संबंधों को दिखाता है.

आर्थिक सहयोग को और मजबूती 

इससे लोगों के बीच संबंध और राजनीतिक व आर्थिक सहयोग को और मजबूती मिलती है. खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के एक बड़े हमले में हुई थी, जिससे ईरान में 46 साल से चल रहे शिया-धार्मिक शासन में बड़ा बदलाव आ गया. मार्च में उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया.

इसे भी पढ़ें. गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शनः UAPA के तहत पाकिस्तान के 23 नागरिक आतंकी घोषित

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version