BRICS 2026: बॉलीवुड के गीत पर मलेशियाई PM ने लगाए सुर, ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ सुनकर लोग हुए हैरान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BRICS 2026:  भारत की राजधानी नई दिल्ली में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने अपने एक अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. मौका मिलते ही उन्होंने बॉलीवुड के सदाबहार गीत ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ को हिंदी में गाकर महफिल में रंग जमा दिया.

मलेशियाई PM ने शेयर किया वीडियो

खास बात यह रही कि अनवर इब्राहिम ने पियानो की धुन के साथ इस लोकप्रिय पुराने गीत को बेहद सहज और स्पष्ट हिंदी में गाया. उनके इस अंदाज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. प्रधानमंत्री ने खुद यह वीडियो अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया. वीडियो शेयर करते हुए अनवर इब्राहिम ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “गुरुजी थोड़ी देर गाने की अनुमति मांग रहे हैं, ठीक है!” उनके इस अनोखे अंदाज ने लोगों का खूब ध्यान खींचा और भारत-मलेशिया के सांस्कृतिक जुड़ाव की एक दिलचस्प झलक भी देखने को मिली.

 

पीएम मोदी से की मुलाकात BRICS 2026

नई दिल्ली पहुंचने के बाद मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई. इस दौरान अनवर इब्राहिम ने बेहद गर्मजोशी और दिलचस्प अंदाज में बातचीत की शुरुआत की और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए उनकी जमकर तारीफ की. बैठक की शुरुआत में पीएम मोदी से हाथ मिलाने के बाद अनवर इब्राहिम ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया में जबरदस्त लोकप्रियता है.


उन्होंने बताया कि पीएम मोदी तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उन्हें बड़ी संख्या में संदेश मिले हैं. मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि मलेशिया में पीएम मोदी को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह है और वहां से उन्हें मोदी तक पहुंचाने के लिए कई संदेश मिले हैं. अनवर इब्राहिम की यह टिप्पणी दोनों नेताओं के बीच बातचीत की गर्मजोशी को दर्शाती नजर आई.

दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों पर खुशी जाहिर की

नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर मुलाकात को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने पीएम मोदी को अपना “प्रिय दोस्त” बताते हुए दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों पर खुशी जाहिर की.

अनवर इब्राहिम ने कहा कि उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और नई दिल्ली पहुंचने के बाद से मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल के लिए किए गए स्वागत और सत्कार के लिए आभार जताया. उन्होंने आगे कहा कि भारत और मलेशिया के रिश्तों में जिस तरह नजदीकी बढ़ रही है, उसकी गति को आगे भी बनाए रखने पर दोनों नेताओं के बीच सहमति बनी है. साथ ही, दोनों देशों के लोगों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक और गर्मजोशी भरे संबंधों के आधार पर दोस्ती को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी जताई गई.

ये भी पढ़ें- BRICS बाजार में शॉपिंग करती दिखीं ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेश्कियन, पारंपरिक कला और संस्कृति का जमकर लिया आनंद

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version