Amit Shah: शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ 14 आरोपों वाली चार्जशीट जारी की. इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि ममता हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति करती हैं.कभी उनका पैर टूट जाता है, कभी उनके सिर पर पट्टी बंध जाती है, कभी वह बीमार पड़ जाती हैं, और कभी वह चुनाव आयोग के सामने खड़ी होकर बेबसी का नाटक करती हैं और चुनाव आयोग को गालियां देती हैं.
बीजेपी ने बंगाल में लागातार बढ़त हासिल की है
शाह ने कहा कि मैं ममता बनर्जी यह बताने आया हूं कि बंगाल के लोग अब विक्टिम कार्ड की इस पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ चुके हैं. उनकी ये राजनीति अब खत्म होने वाली है. चुनाव आयोग को गाली देना सिर्फ वही कर सकती है. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने बंगाल में लागातार बढ़त हासिल की है. हमारे कार्यकर्ताओं ने जनता तक पहुंचकर ये संदेश दिया है और अब जनता भी तैयार है.
जनता की आवाज मुखर करना ही बीजेपी की प्राथमिकता
आगामी बंगाल चुनाव पर अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव जान जाने के भय से मुक्ति का चुनाव है. ये भय कि हम अपनी जमीन पर माइनोरिटी ना बन जाए. उन्होंने कहा कि हम तृणमूल की सरकार की अराजकता को सबके सामने रखेंगे. उन्होंने कहा कि अब बीजेपी ने तय किया है कि जनता की आवाज को मुखर होकर रखना ही हमारी प्राथमिकता है.
बंगाल की जनता को ये तय करना है कि भय को चुनना है या भरोसे को
अमित शाह ने कहा कि ये चार्जशीट ममता सरकार के 15 वर्षें के खिलाफ है. ये पार्टी नहीं, जनता के मुद्दे की चार्जशीट है. बंगाल की जनता को ये तय करना है कि भय को चुनना है या भरोसे को. बंगाल में ममता राज में भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव की राजनीति चल रही है.
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की। pic.twitter.com/3dnj9XACfM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
चुनावी मैदान मे जीत के लिए लगातार काम कर रहे हैं कार्यकर्ता
कोलकाता में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के सभी कार्यकर्ता चुनावी मैदान मे जीत के लिए लगातार काम कर रहे हैं. वे बंगाल की अराजकता, आर्थिक बदहाली का मुद्दा जन-जन तक पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे देश की सुरक्षा बंगाल के चुनाव से जुड़ी हुई है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में एक ही राज्य है, जहां से घुसपैठ का रास्ता खुलता है.
‘घुसपैठ के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाया’
गृह मंत्री ने कहा, “हमारे विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी चुनाव से पहले ही पूरे बंगाल का दौरा कर, बंगाल में फैली अव्यवस्था, अराजकता, आर्थिक बदहाली और विशेषकर घुसपैठ के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया. बंगाल का चुनाव बंगाल के साथ-साथ पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है. पूरे देश की सुरक्षा एक प्रकार से बंगाल के चुनाव के साथ जुड़ी है.”
औद्योगिक कब्रिस्तान में तब्दील हो चुका है बंगाल
ममता सरकार पर हमलावर अमित शाह ने कहा कि बंगाल औद्योगिक कब्रिस्तान में तब्दील हो चुका है. तुष्टीकरण ही इस सरकार का मिशन है. कटौती आम बात है. इस सरकार में सिंडिकेट्स पर कोई कार्रवाई न करना भी आम बात है.