न्यूयॉर्क से इजरायल जा रही फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, बेन गुरियन एयरपोर्ट से बदली प्लेन की दिशा

New Delhi: न्यूयॉर्क से इजरायल जा रही रही डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान में मंगलवार सुबह को बम होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया. आनन- फानन में फ्लाइट को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर अलग- थलग पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया. सूचना मिलने पर एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम ने तुरंत कार्रवाई की. विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने विमान की गहन तलाशी शुरू की. फिलहाल बम होने की सूचना एक अज्ञात व्यक्ति ने दी थी.

सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला

सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया और टर्मिनल में ट्रांसफर किया गया. सुरक्षा कर्मियों और बम निरोधक दस्ते ने पूरे एयरबस A330 विमान और कार्गो होल्ड की बारीकी से तलाशी ली. जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है और एयरपोर्ट पर परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो गया है.

भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रशंसा हुई

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही दुबई से इजरायल आ रहे विमान में ओमानी पायलट ने अपने ही को-पायलट पर हमला कर दिया था. 30 सितंबर को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में यह घटना हुई थी. विमान में मौजूद ऑफ ड्यूटी पायलट ने फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया था. मामले की जांच अब भी की जा रही है. इस घटना के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया भर में प्रशंसा हुई.

इसे भी पढ़ें. पंजाब में वारदातः गोली मारकर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या, नशे का विरोध करने पर चलाई गोलियां

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version