Mangal Dhillon: नहीं रहे एक्टर मंगल ढिल्लों, कैंसर से जंग में हार गए जिंदगी

मुंबईः एक्टर और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मंगल ढिल्लों का रविवार को लुधियाना में निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे. पिछले एक महीने से लुधियाना के कैंसर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था. वह ‘बुनियाद’ और ‘जूनून’ जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं. 1986 में शो ‘बुनियाद’ ने उन्हें लुभाया राम के रोल में देखा गया था. उन्होंने 1993 के शो ‘जुनून’ में सुमेर राजवंश की भूमिका निभाई. मंगल ढिल्लों को आखिरी बार वर्ष 2000 में टीवी शो नूरजहां में देखा गया था. उन्होंने बादशाह अकबर की भूमिका निभाई थी.

मंगल ढिल्लों ने ‘खून भरी मांग’, ‘दयावान’ जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाया था. आखिरी बार 2017 की फिल्म ‘तूफान सिंह’ में नजर आए थे. उन्होंने एक प्रोडक्शन कंपनी बनाई थी और ‘खालसा’ नाम की फिल्म को प्रोड्यूस किया था, जो सुपरहिट हुई थी. उन्हें फिल्म खालसा के लिए पंजाब सरकार द्वारा बाबा फरीद पुरस्कार से नवाजा गया था.

एक्टर यशपाल शर्मा ने फेसबुक पर मंगल ढिल्लों की खबर शेयर करते हुए दुख जताया. उन्होंने लिखा, “मंगल ढिल्लों जी. आपकी आत्मा को शांति मिले.” पंजाब के मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने ट्विटर पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए दुख जताया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. उन्होंने लिखा, “पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता श्री मंगल ढिल्लों के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ.”

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version