पीएम मोदी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, अमित शाह ने भी किया पोस्‍ट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manik Saha’s birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. वह त्रिपुरा की प्रगति को बढ़ावा देने और राज्य के युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं. लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.”

गृहमंत्री अमित शाह ने भी किया पोस्‍ट

वहीं, इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी जी के विजन को पूरे त्रिपुरा में लागू करने के आपके अथक प्रयास राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं. आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करता हूं.”

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी दी शुभाकमनाएं

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मां त्रिपुर सुंदरी जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के सतत संकल्प की प्रार्थना करता हूं.”

रवि किशन ने दी बधाई

भाजपा सांसद रवि किशन ने लिखा, “त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. मां त्रिपुर सुंदरी से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन प्राप्त हो.”

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने की दीर्घायु की कामना

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने लिखा, “त्रिपुरा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.”

इसे भी पढें:-अमेरिका में इमिग्रेशन अधिकारी ने महिला को मारी गोली, विरोध प्रदर्शन जारी, डोनाल्‍ड ट्रंप ने पेश की सफाई

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version