मणिपुर में बड़ी कार्रवाई: 6 नागा बंधकों की बेरहमी से हत्या के मामले में आरोपी दम्पति गिरफ्तार

Must Read

Manipur: मणिपुर में शांति और कानून व्यवस्था बहाल करने की दिशा में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है. राज्य में 6 नागा बंधकों की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने आज तड़के संयुक्त अभियान चलाकर एक आरोपी दंपती (पति-पत्नी) को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप और आयिंगबी के रूप में हुई है.

5 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

मणिपुर पुलिस ने बताया कि सूत्रों से मिली पुष्ट जानकारी के आधार पर पुलिस, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त टीम ने इन दो आरोपियों को पकड़ने के लिए एक सटीक अभियान चलाया. पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में शामिल अन्य 5 आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं.

ज़रूरी तलाशी और ज़ब्ती की कारर्वाई

यह दम्पति कथित तौर पर गत 13 मई को लेइलोन वाइफेई गांव में छह नागा लोगों की हत्या में शामिल था. पुलिस ने बताया कि यह अभियान लेइलोन वाइफेई में आज तड़के चलाया गया. उन्होंने बताया कि इस अभियान में लेइलोन वाइफेई गांव के प्रदीप और उनकी पत्नी आयिंगबी को गिरफ्तार कर ज़रूरी तलाशी और ज़ब्ती की कारर्वाई की गई. पुलिस ने कहा कि फिलहाल ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें. Electronics Manufacturing: स्मार्टफोन से EV बैटरी तक उत्पादन होगा सस्ता, सरकार ने कस्टम ड्यूटी में दी बड़ी राहत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This