मणिपुर से दो प्रतिबंधित संगठनों के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद

Must Read

Manipur Militants Arrested: मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने में जुटे सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों से प्रतिबंधित संगठनों पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) और कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी-पीपुल्स वॉर ग्रुप (KCP-PWG) से जुड़े 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान इनके पास से 3 हथगोले (हैंड ग्रेनेड), 7 डेटोनेटर, मांग पत्र और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी

पुलिस ने शनिवार को इस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी दी. पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सक्रिय सदस्यों को बीते दिन इन दोनों जिलों से पकड़ा गया. इनमें एक महिला भी शामिल है. पुलिस के एक बयान में कहा गया, वे इंफाल पश्चिम जिले में स्थित क्लीनिक और दवाखानों से वसूली में कथित तौर पर शामिल थे. बयान के अनुसार संगठन के एक अन्य सक्रिय सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के संजेनबाम मानिंग लेइकाई स्थित उसके घर से पकड़ा.

दो सक्रिय सदस्य घरों से गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी-पीपुल्स वॉर ग्रुप (केसीपी-पीडब्ल्यूजी) के दो सक्रिय सदस्यों को बुधवार को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया. बयान में कहा गया कि उनके कब्जे से तीन हथगोले, लाल रंग के टिन के डिब्बे में रखे सात डेटोनेटर और एक मांग पत्र भी बरामद किया गया. मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल राज्य में तलाशी अभियान चला रहे हैं. मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय संघर्ष में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं.

इसे भी पढ़ें. डीके शिवकुमार कैबिनेट में ये विधायक हो सकते हैं शामिल, सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This