Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, एक जून तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Must Read

Manish Sisodia: राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में AAP नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अध्ययन के उद्देश्य से कुर्सी और टेबल प्रदान करने के उनके अनुरोध पर विचार करें।

मालूम हो कि सीबीआई ने आबकारी नीति घोटाला मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने मनीष सिसोदिया और तीन अन्य के खिलाफ सीबीआई के पूरक आरोपपत्र पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। सिसोदिया के अलावा आरोप पत्र में अर्जुन पांडेय, बुची बाबू गोरंटला व अमनदीप ढाल के नाम भी हैं। विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने 27 मई को आदेश सुनाने के लिए सूचीबद्ध किया।

Latest News

GST: ITC क्लेम में गलती पड़ सकती है महंगी, 18% ब्याज के साथ भरनी पड़ सकती है पेनल्टी

GST ITC Rules: अगर आप कारोबार करते हैं और हर महीने GST भरते हैं, तो Input Tax Credit यानी...

More Articles Like This