आरएसएस ने पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक, कहा- ‘भारत उनके योगदान को हमेशा रखेगा याद’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार (26 दिसंबर) को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी शोक जताया है. संघ प्रमुख मोहन भागवत और इसके महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, भारत के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के वरिष्ठ नेता डॉ.मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश अत्यंत दुखी है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनके परिवार एवं प्रियजनों तथा अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है.’’ उन्‍होंने एक संयुक्‍त बयान में कहा, सिंह साधारण पृष्ठभूमि से आते थे, बावजूद इसके उन्होंने देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया. उन्होंने आगे कहा, ‘‘प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ.सिंह के भारत के लिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं.’’

यह भी पढ़े: डा. मनमोहन सिंह को याद करते हुए PM मोदी ने जारी किया वीडियो संदेश, कहा- ‘उनका जाना देश के लिए बड़ी क्षति है…’

Latest News

पाकिस्तानः आतंकियों ने गोली मारकर की दो पुलिसकर्मियों की हत्या, पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा में थे तैनात

Crime in Pakistan: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान...

More Articles Like This

Exit mobile version