आरक्षण और जातीय जनगणना को लेकर Mayawati ने कांग्रेस और Rahul Gandhi पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरक्षण और जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा, आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की नीति अस्पष्ट और दोगली है. सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्‍ट करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा, केंद्र में रहते हुए कांग्रेसी सरकार ने जातीय जनगणना नहीं करायी. अब सत्ता से बाहर होने पर जातीय जनगणना को लेकर आवाज उठाना, यह सब ढोंग नहीं तो और क्या है?

बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा, कांग्रेस व राहुल गांधी की एससी/ST/OBC आरक्षण नीति अस्पष्ट, दोगली एवं छलकपट की है. अपने देश में इनके वोट के लिए ये आरक्षण का समर्थन करने के साथ इसको 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाने की वकालत करते हैं, और विदेश जाकर उनके आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं. कांग्रेस और राहुल गांधी के इस दोहरे मापदंड से लोग सचेत रहें.

Latest News

उत्तराखंडः भूकंप के झटकों से कांपी पिथौरागढ़ की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Earthquake Uttarakhand: आज फिर भूकंप के झटकों से उत्तराखंड की धरती कांप उठी. पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए...

More Articles Like This

Exit mobile version