Mission Moon: चंद्रयान-3 के लैंडिंग की तैयारी पूरी, जानिए कहां देख पाएंगे सीधा प्रसारण

Chandrayaan 3 Landing Live Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की नजरें आज इतिहास रचने पर टिकी हुई हैं. देश भर में चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं. आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. इसके लिए इसरो ने तैयारी पूरी कर ली है. देश के साथ ही दुनिया के तमाम देशों की नजरें आज भारत पर टिकी हैं. इससे पहले रूस का मिशन फेल हो चुका है. चंद्रमा पर पहुंचने के भारत का ये तीसरा प्रयास है.

आपको बता दें कि चंद्रयान-3 को बीते 14 जुलाई को इसरो ने लॉन्च किया था. इसरो के मुताबिक आज हर संभव प्रयास है कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग आज मून पर हो जाए. लैंडिंग के लाइव प्रसारण के लिए भी इसरो ने तैयारी कर ली है. इस मिशन की सफलता का लाइव टेलिकास्ट आप इसरो की वेबसाइट या यूट्यूब चैनल, डीडी न्यूज के साथ द प्रिंटलाइन के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. इस मिशन का सजीव प्रसारण उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालयों में करने की तैयारी की गई है.

उल्लेखनीय है कि देश में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए देश भर में दुआवों का दौर जारी है. वाराणसी से लेकर उज्जैन के महाकालेश्वर तक पूजा की जा रही है. इस मिशन को पीएम नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका से ही लाइव देखेंगे. इसरो ने इस लैंडिंग को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अगर लैंडिंग में किसी तरह की कोई दिक्कत आती है तो उसे टाल दिया जा सकता है. अगला प्रयास कल यानी 34 अगस्त को किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Chandrayaan 3: देश के हर कोने में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिग के लिए हो रही प्रार्थना, जानिए अब तक की डिटेल

Latest News

26 April 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This

Exit mobile version