Money Laundering Case: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को मिली मेडिकल जमानत, कैंसर का चल रहा है इलाज

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Money Laundering Case: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को धन शोधन मामले में आरोपी जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को चिकित्सकीय आधार पर जमानत दे दी. नरेश गोयल प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर किए गए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुंबई की जेल में बंद थे. जेट एयरवेज के 75 वर्षीय पूर्व चेयरमैन कैंसर से पीड़ित हैं और उन्होंने इलाज कराने के लिए मामले में जमानत मांगा था. इससे पहले गोयल को पहले मेडिकल आधार पर “अंतरिम जमानत” दी गई थी जिसे अब स्थायी कर दिया गया है.
538.62 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का आरोप
सितंबर 2023 में ईडी ने गोयल को केनरा बैंक द्वारा जेट एयरवेज को लोन के रूप में दिए गए 538.62 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने और व्यक्तिगत उपयोग के लिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. ईडी के वकील ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए दलील दी थी कि हिरासत में रहते हुए गोयल को इलाज के लिए उनकी पसंद के अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने मई 2024 में गोयल को दो महीने के लिए अंतरिम जमानत दी थी,
जिसे बाद में दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया था. ईडी द्वारा मामले में आरोप पत्र दायर करने के बाद नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल को भी नवंबर 2023 में अरेस्ट किया गया था. एक विशेष अदालत ने उनकी उम्र और स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए उसी दिन उन्हें जमानत दे दी थी. 16 मई, 2024 को उनकी मृत्यु हो गई थी.
Latest News

BWF US Open: किदांबी श्रीकांत का दमदार प्रदर्शन, अमेरिकी ओपन बैडमिंटन के फाइनल में बनाई जगह

BWF US Open: भारत के स्टार शटलर और पूर्व विश्व नंबर-एक किदांबी श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ यूएस ओपन 2026 के...

More Articles Like This

Exit mobile version