Weather: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Updates: इन दिनों पहाड़ो पर बर्फबारी होने से उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम करवट बदलने वाला है, जिससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में आज मेघ गर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है.

इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों जैसे-जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है. स्काईमेट ने दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिल्‍ली में वायु प्रदूषण से राहत की उम्‍मीद

वहीं, बात करें राष्‍ट्रीय राजधान दिल्‍ली की तो वहां बादलों की आवाजाही बनी हुई है, हालांकि बीते दो दिनों से बारिश नहीं हुई. इस दौरान बुधवार को एक्यूआई 202 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.  तेज हवाओं के चलते सर्दी का अहसास बढ़ेगा, जबकि वायु प्रदूषण से राहत की उम्मीद कम है.

Weather Updates: पहाड़ी राज्य में बर्फबारी

पहाड़ी राज्‍यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है. इस दौरान रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम दर्रे में बर्फ की परत जम चुकी है. इसके साथ ही उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है.

उत्तर प्रदेश-बिहार में ठंड और कोहरे की दस्तक

वहीं, उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा, पर सुबह-शाम के समय ठंडक बढ़ेगी. न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री और अधिकतम 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा.  जबकि बिहार में मौसम साफ रहने का अनुमान है, हालांकि कुछ जिलों में हल्के बादल रहेंगे. वहीं, 10 नवंबर तक कोहरा और सर्दी की दस्तक की संभावना है.

इसे भी पढें:-Bihar Election: बिहार के पहले चरण में हुई अबतक की सबसे अधिक प्रतिशत वोटिंग, दूसरे फेज के लिए चुनावी घमासान तेज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version