चैंपियंस ट्रॉफी…धोनी को हैप्पी बर्थडे’ भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी ने 44वें जन्मदिन पर केक काटकर मनाया जश्न, बीसीसीआई ने दी बधाई

MS Dhoni Birthday : भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. आईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान धोनी ने अपना 44वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया. सोशल मीडिया पर इनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अपने साथियों के साथ जन्मदिन मनाकर केक काटा.

बीसीसीआई ने माही को दी जन्‍मदिन की बधाई

जानकारी के मुताबिक, आज अपने जन्‍म दिवस पर माही बेहद खुश नजर आ रहे हैं. भारत के महानतम कप्तानों में शुमार धोनी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी बधाई दी है.  ऐसे में बीसीसीआई ने माही को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि  ‘टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी…धोनी को हैप्पी बर्थडे.’

शांत और शानदार कप्तानी कौशल के लिए प्रसिद्ध

बता दें कि क्रिकेट की दुनिया में धोनी को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और वह अपने अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल दिनों में मैदान पर अपने शांत और शानदार कप्तानी कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं. जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त 2020 को धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी. इस दौरान टीम ने 2011 में 50 ओवर का विश्व कप और 2007 में उनकी कप्तानी में टी20 विश्व खिताब जीता था.

धोनी के प्रेरणादायक कहानियों का सफर

वर्तमान समय में क्रिकेट के इतिहास में धोनी का सबसे प्रेरणादायक यात्राओं में से एक रहा है. बता दें कि कुछ समय तक इन्‍होंने रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में भी काम किया जिसके बाद ये भारत के सबसे बड़े ट्रॉफी कलेक्टर भी बन गए और टीम की कप्तानी करते हुए आईसीसी टी20 विश्व कप 2007, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 में टीम की कप्तानी की. इस दौरान इन्‍होंने खुद को समय के साथ एक फिनिशर के रूप में ढाला. ऐसे में वह समय पर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ परिस्थिति के मुताबिक खुद को ढालने में माहिर थे.

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक– धोनी

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार वह सभी युगों में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. जोकि क्रिकेट की दुनिया में काफी लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं. बता दें कि उन्होंने टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक रैंकिंग दिलाई. ऐसा उन्होंने 2010-11 और 2012-13 की सीरीज में किया था. जबकि दो नतीजे हासिल करने में नाकाम रहे. उनका जीत प्रतिशत 56.94 है.

 इसे भी पढ़ें :- यूएस-चीन ट्रेड वॉर के बीच मुकेश अंबानी की एंट्री? बीजिंग पहुंचने वाला गैस जहाज अब आ रहा भारत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version