मुंबई पुलिस ने Baba Siddiqui की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल को किया निलंबित, जांच जारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Baba Siddiqui Murder: मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की है. हत्या के वक्त बाबा सिद्दीकी के साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने निलंबित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल श्याम सोनावणे को बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात किया गया था. कांस्टेबल श्याम सोनावणे ने वारदात के समय किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की थी.
पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल श्याम सोनावणे ने न तो आरोपियों को रोकने की कोशिश की और न ही बाबा सिद्दीकी को बचाने की कोशिश की. इसी वजह से उन्हे निलंबित कर दिया गया है, इस मामले में आंतरिक जांच भी चल रही है.
बता दें, 12 अक्टूबर की देर रात बांद्रा के निर्मल नगर में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या उस वक्त कर दी गई, जब वह अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे. तीन लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. 66 वर्षीय नेता बाबा सिद्दीकी को तीन गोलियां लगी थी. इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version