पटना में ऑनर किलिंग, घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका की हत्या, टुकड़ों में मिले शव

Patna: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली वारदात से हड़कंप मच गया है. घर से भागे प्रेमी सुबोध कुमार (19) व उसकी प्रेमिका लवली कुमारी (16) का सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिला. दोनों के शव कुल छह टुकड़ों में मिले हैं. दोनों के सिर, गर्दन और पैर अलग- अलग पड़े थे. पुलिस ने इसे यह ऑनर किलिंग का मामला बताते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोनों की रात में ही हत्या कर उनके शवों को ट्रैक पर फेंका गया है.

अपहरण में प्रेमी को भी बनाया था आरोपी

धनरूआ थाना इलाके के श्रीरामपुर गांव निवासी सुबोध व छातीपुर गांव निवासी लवली 6 सितंबर को घर से भाग भाग गए थे. लवली के परिजनों ने 7 सितंबर को थाने में उसके अपहरण की शिकायत की थी, जिसमें प्रेमी सुबोध को भी आरोपी बनाया गया था. पुलिस के अनुसार घर से भागने के दोनों पटना के रामकृष्ण नगर में किराए के घर में रह रहे थे. उसके बाद परिवार ने 7 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था और इसके बाद से ही परिवार वाले दोनों को ढूंढ रहे थे.

रात में ही दोनों की हत्या कर शवों को ट्रैक पर फेंका

प्राथमिक जांच में पता चला है कि 11 सितंबर को परिवार को रामकृष्ण नगर में दोनों के किराए के घर के एड्रेस की जानकारी मिली थी. रात में ही दोनों की हत्या कर शवों को ट्रैक पर फेंका गया. दोनों का शव पटना- गया रेल खंड के पोठाही हॉल्ट के पास से बरामद किया गया है.  पुलिस के मुताबिक, मामला अफेयर का है. शुक्रवार सुबह फोन कर ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंचने पर ट्रैक के पास दोनों के शव मिले. दोनों की शव कई टुकड़ों में बंटी हुई थी. शरीर पर हमले के भी निशान पाए गए हैं.

ऑनर किलिंग का लग रहा मामला

आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद दोनों के शवों को यहां ट्रैक पर लाकर रख दिया गया होगा. मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है. ट्रेन की चपेट में आने से बॉडी टुकड़ों में बंट गई है. दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है.

इसे भी पढ़ें. कोरियाई युद्ध के बाद दक्षिण कोरिया ने दिखाई दरियादिली, मारे गए 30 चीनी सैनिकों के अवशेष लौटाए

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version