‘यह अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने की पुरानी रणनीति!’, बलूचिस्तान पर भारत ने PAK के आरोपों को किया खारिज

New Delhi: भारत ने रविवार को पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. बता दें कि पाकिस्तान ने कहा था कि भारत बलूचिस्तान में शांति भंग करने के प्रयासों में शामिल आतंकवादी तत्वों का समर्थन कर रहा है. विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की अपनी आंतरिक विफलताओं से ध्यान हटाने की पुरानी रणनीति है.

बेबुनियाद आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम पाकिस्तान की ओर से लगाए गए बेबुनियाद आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं. ये उसकी अपनी आंतरिक समस्याओं से ध्यान भटकाने की सदाबहार रणनीति के अलावा कुछ नहीं हैं. रणधीर जायसवाल ने कहा कि हर बार किसी हिंसक घटना के बाद इस तरह के निराधार आरोप दोहराने के बजाय पाकिस्तान को क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर ध्यान देना चाहिए.

दमन, क्रूरता और मानवाधिकार उल्लंघनों का इतिहास जगजाहिर

जायसवाल ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि वहां दमन, क्रूरता और मानवाधिकार उल्लंघनों का इतिहास जगजाहिर है. भारतीय विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान सेना के उस दावे के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि भारत बलूचिस्तान में शांति भंग करने के प्रयासों में शामिल आतंकवादी तत्वों का समर्थन कर रहा है.

15 पाकिस्तानी सैनिक और 92 उग्रवादी मारे

पाकिस्तान सेना के अनुसार बलूचिस्तान प्रांत में चलाए गए कई आतंकवाद-रोधी अभियानों में 15 पाकिस्तानी सैनिक और 92 उग्रवादी मारे गए हैं. ये अभियान तब शुरू किए गए जब जातीय बलूच समूहों से जुड़े उग्रवादियों ने क्वेटा, मस्तूंग, नुश्की, दल्बंदीन, खारन और पंजगुर सहित कई इलाकों में हमले किए. बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि ये हमले प्रांत में क्वेटा, ग्वादर, मकरम, हुब, चमन, नसीराबाद सहित विभिन्न स्थानों पर किए गए.

इसे भी पढ़ें. Budget 2026: बजट पर PM मोदी का आया पहला बयान, बोले- ‘अपार अवसरों का द्वार है यह बजट’

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version