उत्तराखंड के ओल्ड लंदन हाउस में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

Nainital Fire : उत्तराखंड के नैनीताल में एक हेरिटेज बिल्डिंग में भीषण आग लगने से बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई. जानकारी देते हुए बता दें कि इस घटना में जान गंवाने वाली महिला प्रसिद्ध इतिहासकार और पर्यावरणविद डॉ. अजय रावत की बहन थीं. इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड समेत कई एजेंसियों की टीम कड़ी मशक्कत के बाद रात दो बजे के आसपास आग पर काबू पा सकीं. ऐसे में इतनी भीषण आग के दौरान इमारत में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए 40 से अधिक कर्मी बचाव अभियान में जुटे रहे.

82 वर्ष की थी शांता

सभी लोगों को बाहर निकालने के बाद डॉ. रावत ने बताया कि उनकी बहन शांता बिष्ट की आग में झुलसकर मृत्यु हो गई है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उनकी उम्र 82 वर्ष की थीं. बताया जा रहा है कि शांता का बेटा निखिल सुरक्षित है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत के पास ही मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले विनोद कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि रात करीब 10 बजे धुआं निकलते देखा, जिसके तुरंत बाद आग की लपटें दिखाई देने लगीं.

आग के दौरान घटना स्‍थल पर मची अफरा-तफरी

आग की लपटें दिखने के बाद उन्‍होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी. जिसके तुरन्‍त बाद घटना पर मौके पर दमकल विभाग का एक वाहन पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि भीषण आग लगने के कारण टैंक में पानी खत्म हो गया जिससे पानी भरने के लिए वाहन को वापस भेजना पड़ा. इस दौरान घटना स्‍थल पर अफरा-तफरी मच गई, लोग इमारत से निकलकर इधर-उधर भागते दिखाई दिए. फिलहाल रात करीब 1 बजे आग पर काबू पा लिया गया.

1863 में बाई गई थी इमारत

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 1863 में ओल्ड लंदन हाउस इमारत को बनाया गया था. इसी दौरान नैनीताल को यूनाइटेड प्रोविंस की ग्रीष्म्कालीन राजधानी के रूप में विकसित किया गया था. बता दें कि उस समय वहां कई इमारतें बनाई गई और यह भी उसी समय बनाई गई थी. जानकारी के मुताबिक, यह इमारत प्रोफेसर अजय रावत की बहनों कमलता रावत और शांता बिष्ट का आवास था. काफी लंबे समय पहले कमलता रावत यहां मोहन लाल शाह बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य के तौर पर सेवानिवृत्त हुई थीं. उनकी मृत्‍यु भी 2020 में आग में झुलसकर ही हुई थी.

बुजुर्ग मां की देखभाल के लिए अए नैनीताल

इस भीषण आग के दौरान मृतक महिला के पुत्र निखिल बिष्ट अपनी मां को बचाने के लिए असहाय होकर चिल्लाते रहे और फिर बेहोश हो गए. जानकारी देते हुए बता दें कि उनके बेटे निखिल बिष्ट ने ‘बर्फी’ समेत कई हिंदी फिल्मों में आर्ट निर्देशक के रूप में काम किया है. इसके साथ ही वह अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल के लिए ही नैनीताल आकर रह रहे थे.

  इसे भी पढ़ें :- डेनमार्क की महिला पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दी वॉर्निंग, कहा- ‘ग्रीनलैंड में दखलअंदाजी नहीं करेंगी बर्दाश्त’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version