Naxal-Free Bharat: ’31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा देश’, ओडिशा में बोले अमित शाह

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Naxal-Free Bharat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि देश को 31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त बना दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल उन लोगों के मंसूबों को विफल कर देंगे, जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर तक तथाकथित रेड कॉरिडोर बनाने का सपना देख रहे हैं.

रेड कॉरिडोर को लेकर शाह ने क्या कहा?

ओडिशा के कटक जिले के मुंडाली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 57वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बल उन ताकतों को हराएंगे, जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से लेकर नेपाल के पशुपतिनाथ तक रेड कॉरिडोर बनाने का सपना देख रहे हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है और अब देश लाल आतंक को समाप्त करने के करीब पहुंच गया है.

शाह ने CISF की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह बल देश के प्रमुख प्रतिष्ठानों को सुरक्षा देकर आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है. अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने देश की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी प्रगति की है.

Latest News

बहुत अच्छा भागीदार…, ईरान युद्ध के बीच रूस से तेल खरीद सकेगा भारत, स्कॉट बेसेंट ने की तारीफ

US On Russian Oil : वर्तमान में रूस के तेल पर लगे प्रतिबंधों के बीच अमेरिका ने भारत की भूमिका की...

More Articles Like This

Exit mobile version