NCP नेता नवाब मलिक ने जताई नाराजगी, कहा- ‘जो भी मेरा नाम दाऊद से जोड़ेगा, मैं उसके खिलाफ…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में इस महीने विधानसभा चुनाव होने वाला है. इस बीच, खुद का नाम अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम से जोड़े जाने पर अजित पवार गुट के नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने नाराजगी जताई है. नवाब मलिक ने चेतावनी देते हुए कहा, जो भी मेरा नाम दाऊद से जोड़ेगा, मैं उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा. बता दें कि नवाब मलिक इस बार मानखुर्द-शिवाजी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं. महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान है जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

सभी के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई- नवाब मलिक

पीटीआई से बातचीत के दौरान एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा, ”जिस तरह से मेरे साथ दाऊद का नाम जोड़ा जा रहा है, मुझे आतंकवादी बोलने का काम किया जा रहा है. चाहे वो कितना बड़ा पत्रकार, चैनल हो या कोई और मीडिया हाउस हो या नेता हो. सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.” NCP नेता मलिक ने आगे कहा, ”मेरी इमेज बिगाड़ने वाले जो लोग हैं, उनपर क्रिमिनल डिफेमेशन के साथ-साथ मानहानि का दावा भी करूंगा. मैं कार्रवाई करूंगा, ये लोगों को समझना पड़ेगा.”

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version