पीएम मोदी बोलें,- क्या आप एक छोटी सी गलती के कारण उन्हें जेल में डाल देंगे?”

Must Read

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली में पहले सफाईकर्मियों के लिए बहुत खतरनाक कानून बना था. यदि कोई सफाई मित्र बिना बताए काम पर नहीं आता तो उसे एक महीने के लिए जेल में डाला जा सकता था. उन्होंने कहा कि यह दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट में लिखी थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

दिल्ली के रोहिणी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. कहा कि सिर पर संविधान रखकर नाचने वालों ने संविधान को कुचल दिया था. पहले दिल्ली में एक ऐसा कानून लागू था, जो बिना सूचना के काम पर न आने वाले सफाईकर्मियों को जेल भेजने की अनुमति देता था. कहा कि जो लोग सिर पर संविधान रखकर नाचते हैं, वह संविधान को कैसे कुचलते थे.

खुद सोचिए, सफाई कर्मियों को ये लोग क्या समझते थे..?

वह बाबासाहेब की भावनाओं को कैसे दगा देते थे, वह सच्चाई बताने जा रहा हूं. उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी भाई- बहनों को एक महीने के लिए जेल में डाला जा सकता था. पीएम ने कहा कि खुद सोचिए, सफाई कर्मियों को ये लोग क्या समझते थे..? एक छोटी सी गलती के कारण क्या आप उन्हें जेल में डाल देंगे. पीएम ने कहा आज जो सामाजिक न्याय की बड़ी- बड़ी बातें करते हैं, उन्होंने ऐसे कई कानून देश में बनाए रखे हुए थे.

यह मोदी है, जो गलत कानूनों को खोज- खोजकर खत्म कर रहा है

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मोदी है, जो इस तरह के गलत कानूनों को खोज- खोजकर खत्म कर रहा है. हमारी सरकार ने ऐसे सैकड़ों कानूनों को समाप्त किया है और यह अभियान लगातार जारी है. प्रधानमंत्री ने शासन सुधारों पर जोर दिया. कहा कि हमारे लिए रिफॉर्म का मतलब सुशासन का विस्तार है. इसलिए हम रिफॉर्म पर बल दे रहे हैं. आने वाले समय में हम बड़े.बड़े रिफॉर्म करने वाले हैं, ताकि जीवन और बिजनेस सब कुछ आसान हो.

ताकि दिवाली और शानदार बन सके…

उन्होंने बताया कि इस दिशा में अगला बड़ा कदम GST सुधार का है। GST रिफॉर्म होने जा रहा है. इस दिवाली डबल बोनस देशवासियों को मिलने वाला है. हमने इसका प्रारूप राज्यों को भेज दिया है. उम्मीद करता हूं कि सभी राज्य इसमें सहयोग करेंगे और जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे, ताकि दिवाली और शानदार बन सके.

ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: आसमान में फूटा बिजली का तूफान, 10 मील लंबी चिंगारी ने चीर दिया अंधेरा! कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This