Ram Mandir: रामलला की नई तस्वीर आई सामने, नजर आई पूरी छवि; देखिए Exclusive फोटो

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के साथ पूरा देश राममय हो गया है. देश के हर कोने में राम राम की धुन और राम का नाम सुनाई दे रहा है. अयोध्‍या का भव्‍य राम मंदिर मंत्रोच्‍चार और शंखनाद से गूंज रहा है. इन सब के बीच इंतजार है तो बस राम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्रतिष्ठा होने की. इसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं. इन सब के बीच जिस राम प्रतिमा को स्थापित किया जाना है उसे राम मंदिर में ही रखा गया है.

Ayodhya Ram Mandir

रामलला की 51 इंच की मूर्ति की पहली तस्वीर गुरुवार को सामने आई. रामलला खड़ी मुद्रा में नजर आ रहे हैं. रामलला की नई मूर्ति को ‘गर्भगृह’ के अंदर खुला यानी बगैर कवर किए हुए रखा गया था. केवल रामलला की नई मूर्ति के श्रीमुख को घूंघट से ढंक कर रखा गया है. अब प्रतिमा की एक Exclusive तस्वीर सामने आई है. जिसमें रामलला के श्रीमुख को भी देखा जा सकता है. सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि अब अब केवल रामलला के विग्रह की आंखों पर पीले रंग की पट्टी बंधी हुई है.

बात करें नई मूर्ति की तो यह 51 इंच की है. इसे एक चौकी पर रखे जाने के बाद अब आठ फीट ऊंची है. वहीं, राम लला की मूल मूर्ति केवल छह इंच ऊंची है. साथ में उनके भाइयों, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न और भगवान हनुमान की मूर्तियां और भी छोटी हैं.

यह भी पढ़ें: रामलला की नई मूर्ति की पहली तस्वीर आई सामने, जानिए अब पुरानी मूर्ति को कहां किया जाएगा विराजमान?

Latest News

Tesla India ने वाहन बिक्री के पहले पूर्ण वित्त वर्ष में कमाए 247 करोड़ रुपये, मुनाफा 5 करोड़ के पार

Tesla India: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी ने भारत में अपने पहले...

More Articles Like This

Exit mobile version