New Year Rules Change: आज से बदल जाएंगे ये नियम, फटाफट कर लें नोट; वरना होंगे परेशान

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Year 2024 Rule Change: आज यानी 01 जनवरी 2024 से ना सिर्फ साल बदला है, बल्कि और भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. जिसका असर आम जनता पर सीधे पड़ने वाला है. बता दें कि नए साल 2024 में पांच बड़े बदलाव हो रहे हैं. जिसमें गैस सिलेंडर के दाम से लेकर गाड़ियों की कीमतें तक शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं नए साल पर किन किन चीजों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं.

आज से क्या-क्या बदला?

LPG सिलेंडर सस्ता

नए साल 2024 के पहले दिन LPG सिलेंडर का नया रेट जारी किया गया है. कमर्शियल LPG सिलेंडर डेढ़ रुपये सस्ता हो गया है. वहीं, LPG एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

आधार अपडेट के लिए देनी होगी फीस

यदि आपको आधार कार्ड में कुछ सुधार या बदलाव करवाना है तो उसके लिए आपको फीस देनी होगी. कुछ भी बदलाव करवाने के लिए 50 रुपये शुल्क देने पड़ेंगे.

बैंक लॉकर के नियम में बदलाव

नए साल 2024 में बैंक लॉकर एग्रीमेंट का नियम भी बदल गया है. बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर नए सिरे से साइन करने होंगे. बैंक लॉकर एग्रीमेंट नए सिर से साइन नहीं करने पर लॉकर फ्रीज किया जा सकता है.

सिम के लिए KYC जरूरी

आज यानी 01 जनवरी 2024 से यदि आप सिम खरीदते हैं तो उसी वक्त ही KYC जमा करानी होगी. इससे पहले तुरंत केवाईसी की जरूरत नहीं थी. आप बाद में भी केवाईसी करा सकते थे. लेकिन नए साल में ये नियम बदल गया है. आपको बायोमेट्रिक के जरिए डिटेल्स की पुष्टि करानी होगी.

डीमैट अकाउंट के लिए नॉमिनी जरूरी

नए साल 2024 में डीमैट अकाउंट से जुड़ा नियम भी बदल गया है. अब डीमैट अकाउंट में नॉमिनी जोड़ना जरूरी किया गया है. 31 दिसंबर तक डीमैट अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने का मौका दिया गया था.

ये भी पढ़ें- साल 2024 का शानदार आगाज, पहले दिन ही इसरो ने रचा इतिहास; अब खुलेंगे अंतरिक्ष के राज

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version