3000 रूपये में मिलेगा FASTag का ये पास, बिना रूकें करें एक साल की यात्रा, नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान

Nitin Gadkari : टोल टैक्‍स के नियम को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़े बदलाव की घोषणा की. बता दें कि केंद्रीय मंत्री के इस फैसले से सामान्‍य लोगों को काफी राहत मिलने वाली है. इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए नितिन गडकरी ने कहा कि अब 3000 रुपए में FASTag पास बनेगा जो कि आपकी यात्राओं को फ्री कर देगा, उन्‍होंने ये भी बताया कि यह निश्चित समय के लिए होगा.

गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों के लिए किया तैयार

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक्स पर लिखा कि ”एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से 3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है. यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा. बता दें कि यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है.

टोल पास को लेकर होगा नियम

 जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि ”वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा,  इस दौरान यह प्रक्रिया सरल और सुगम होगी. ऐसे में यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी.’’

सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध

इस दौरान नितिन गडकरी ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि FASTag पास से वेटिंग टाइम कम होगा. इस मामले को लेकर उनका कहना है कि ”प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाजाओं पर विवाद को समाप्त कर सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है.”

इसे भी पढ़ें :- ऐतिहासिक प्रदर्शन पर केंद्र सरकार ने यूपी सरकार की जमकर की तारीफ, बोले- ‘GeM मॉडल पूरे के लिए बना मिशाल’

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version