West Bengal Election 2026: ‘बंगाल में खत्म होगा गुंडाराज, बदलाव चाहती है जनता’, वोटिंग के बीच नितिन नवीन का बड़ा बयान

Must Read

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है. नितिन नवीन ने एक निजी चैनल पर इंटरव्‍यू के दौरान पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का भी दावा किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि देशभर में महिला मतदाताओं का झुकाव भाजपा की ओर है और इसका असर आगामी चुनावों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.

पश्चिम बंगाल में गुंडाराज का माहौल

उन्होने विशेष रूप से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में गुंडाराज का माहौल है, जिससे महिलाएं भय के साये में जी रही हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को सम्मान नहीं मिल रहा है और यही कारण है कि जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

मतदाता सूची से हटेंगे घुसपैठियों के नाम

घुसपैठ के मुद्दे पर बोलते हुए नितिन नवीन ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे, चाहे वे किसी भी समुदाय से हों. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर राज्य सरकार विदेशी नागरिकों के पक्ष में क्यों खड़ी नजर आती है, जबकि सरकार की जवाबदेही देश के नागरिकों के प्रति होनी चाहिए. वरिष्ठ नेता नितिन नवीन ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते विपक्ष अब महिलाओं, यानी आधी आबादी के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है.

एनडीए अपने दम पर बनाएगा सरकार 

दक्षिण भारत की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि तमिलनाडु में किसी नए राजनीतिक दल या चेहरे को बड़ा समर्थन नहीं मिलने वाला है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव के बाद किसी तरह के गठबंधन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) अपने दम पर सरकार बनाएगा.

इसे भी पढ़ें. Tamil Nadu Election 2026 Voting: सुबह 11 बजे तक 37.56% मतदान, तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार

Latest News

West Bengal Election 2026: बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार से मारपीट, EC बोली- आरोपियों की तत्काल हो गिरफ्तारी

West Bengal Election 2026: आज (गुरुवार) को पश्चिम बंगाल के लिए एक अहम दिन है, क्योंकि 152 निर्वाचन क्षेत्रों...

More Articles Like This