Tamil Nadu Election 2026 Voting: सुबह 11 बजे तक 37.56% मतदान, तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu Election 2026 Voting: तमिलनाडु में आज लोकतंत्र का बड़ा दिन है. राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर नई सरकार चुनने के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. करीब 5.67 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर यह तय करेंगे कि मौजूदा मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सत्ता बरकरार रहेगी या विपक्षी गठबंधन कोई बड़ा बदलाव करेगा.

इस चुनाव में एक तरफ सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) है, तो दूसरी तरफ अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गठबंधन मैदान में है. वहीं अभिनेता विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) भी पहली बार चुनाव में उतरी है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

एम.के. स्टालिन ने क्‍या कहा ?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) प्रमुख एम.के. स्टालिन ने कहा, “जिस तरह मैंने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया, उसी तरह हर किसी को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए; यह जरूरी है।”

नेताओं ने भी डाला वोट

बोडिनायक्कनूर विधानसभा क्षेत्र से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने पेरियाकुलम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के विल्लीवाक्कम उम्मीदवार और चुनाव प्रचार प्रबंधन के महासचिव आधव अर्जुन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. इस निर्वाचन क्षेत्र में उनका मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के कार्तिक मोहन और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के विजयकुमार से है.

आंसू बहा रही महिलाएं

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और सत्तूर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नैनार नागेंद्रन ने कहा, “तमिलनाडु अब एक ऐसा राज्य बन गया है जहां महिलाएं आंसू बहा रही हैं. राज्य को इस स्थिति से उबरना होगा. हमारा गठबंधन लोगों की भलाई करने के उद्देश्य से चुनाव लड़ रहा है.”

सुबह 11 बजे तक 37.56% मतदान

तमिलनाडु में मतदान जारी है. सुबह 11 बजे तक 37.56% फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है.

राज्यभर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. इस चुनाव के नतीजे तमिलनाडु की राजनीति की दिशा तय करेंगे, जिस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़े: West Bengal Election 2026: सिलीगुड़ी में BJP और TMC समर्थकों में बहस

Latest News

26 April 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This