Weather Update: दिल्ली, UP समेत चार राज्यों में मौसम का हाई अलर्ट! तूफानी बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की भी चेतावनी

Must Read

Weather Alert: दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों के दौरान तूफानी बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है. IMD के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान

आज का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है. राहत सिर्फ 13 मई तक है. 14 मई से आसमान साफ होगा और धूप तेज होगी. मौसम विभाग के अनुसार 17 मई तक पारा 40°C तक पहुंच सकता है, जिससे भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा. यूपी के कई हिस्सों में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा और मथुरा जैसे शहरों में धूल भरी आंधी और बारिश की आशंका है.

बिहार में मौसम सबसे अधिक आक्रामक

वहीं अन्य जिले लखनऊ, कानपुर, झांसी, ललितपुर और देवरिया में भी मौसम खराब रह सकता है. बिहार में मौसम सबसे अधिक आक्रामक हो सकता है. पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट है. यहां हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे कच्चे मकानों और फसलों को नुकसान होने का डर है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए खास अलर्ट 

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए खास अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में ओले गिरने और बिजली चमकने की प्रबल संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मंडी में 40 से 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी का भी अनुमान है.

इसे भी पढ़ें. पेट्रोल-डीजल और सोने पर अपील के बाद PM मोदी का एक और बड़ा फैसला, छोटा किया अपना काफिला

Latest News

भारतीय हॉकी में नया विवाद: यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद कोच पर कार्रवाई, बीच टूर्नामेंट से हटाया

Hockey India: भारतीय हॉकी में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. झारखंड सरकार ने अनुपस्थिति और उत्पीड़न की...

More Articles Like This