NSA अजित डोभाल ने चीनी समकक्ष वांग यी से की मुलाकात

India-China Relation: दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में ब्रिक्स देशों का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सम्मेलन का आयोजन हुआ. इस सम्मेलन से इतर भारत के एनएसए अजित डोभाल (NSA Ajit Doval) ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता हुई.

सीमा विवाद पर भी चर्चा

यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) द्वारा इंडोनेशियाई राजधानी जकार्ता में चीन (China) की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हुई है.  इस दौरान दोनों के बीच भारत-चीन से जुड़े सीमा विवाद पर भी चर्चा हुई है. वांग यी ने अजित डोभाल से दोनों देशों के बीच रिश्तों को स्थिर करने की बात कही. इसके जवाब में अजित डोभाल ने भी दोनों देशों के आपसी हितों का जिक्र किया.

लंबे समय से दोनों देशों में है तनाव

बता दें कि लंबे समय से भारत और चीन के बीच तनाव बना हुआ है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस मुद्दे को अपने लंबे राजनयिक करियर की सबसे जटिल चुनौती बताया है. भारत का कहना है कि जब तक सीमा क्षेत्र में शांति नहीं होगी, तब तक द्विपक्षीय संबंध सामान्य नहीं हो सकते.

Latest News

गोरखपुर: वनटांगिया परिवारों संग दिवाली मनाने पहुंचे CM योगी, बोले- अब वनटांगिया गांव में जंगल में मंगल

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव में परिवारों के साथ दिवाली मनाई. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version