वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले NSE के CEO आशीष कुमार चौहान, जानिए क्‍या कहा ?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान (Ashish Kumar Chauhan) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) से मुलाकात की. इस दौरान उनहोंने कहा कि एक्सचेंज, उनके विजन और मिशन को सक्षम बनाने और योगदान देने के लिए दृढ़ संकल्पित है. आशीष कुमार चौहान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पोस्ट कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दृढ़ नेतृत्व, संकल्प और विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की.
आशीष कुमार चौहान ने अपने पोस्ट में लिखा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आपके समय के लिए धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के लिए आपका दृढ़ नेतृत्व, संकल्प और प्रतिबद्धता हम सभी को प्रेरित करती है. उन्होंने आगे कहा, हम एनएसई आपके विजन और मिशन को सक्षम बनाने और योगदान देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. NSE के सीईओ चौहान ने निर्मला सीतारमण के ऑफिस द्वारा एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया था, आशीष कुमार चौहान, NSE के MD और CEO, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले.
Latest News

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version