PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘दाहोद सोलर प्लांट’ में लगी भीषण आग, 400 करोड़ का सामान जलकर खाक; साजिश की आशंका

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NTPC solar plant: गुजरात के दाहोद के भाठीवाड़ा में निर्माणाधीन सोलर प्लांट में सोमवार की रात भीषण आग लग गई. बता दें कि 70 मेगावाट का ये सोलर प्लांट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. लेकिन प्‍लांट में लगी आग इतनी तेज फैली की देखते ही देखते प्लांट में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान जलकर खाक हो गया.

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्‍त प्‍लॉट में आग लगी उस वक्‍त वहां सोलर पैनल, ट्रांसफार्मर, केबल जैसा सामान रखा हुआ था,जिनमें से ज्यादातर सामान जल गद है. वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही NTPC के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग इतनी भड़क चुकी थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया.

सोलर प्लांट का 95% सामान जलकर खाक  

हालांकि दाहोद और आसपास के जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी रही, लेकिन इस दौरान आग बुझ तो रही मगर सामान इस तरह का था कि फिर से चिंगारियां निकलनी शुरू हो रही हैं जिसकी वजह से पूरा कंट्रोल करने में परेशानी हो रही है. ऐसे में प्लांट का 95 फीसदी सामान जलकर खाक हो चुका है.

प्लांट पर हुआ था पथराव  

वहीं, इसी बीच इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि ये आग असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई है. दरअसल, आसपास के गांव के कुछ लोगों ने सोलर प्लांट को लेकर आपत्ति जताई थी और वो इसमें बार-बार रुकावट डाल रहे थे. हालांकि पुलिस के आने के बाद मामला सुलझ गया था. वहीं, हाल ही में प्लांट पर पथराव भी किया गया था, जिसके चलते कुछ कर्मचारी भी घायल हुए थे. फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस आग के कारणों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है.

इसे भी पढें:-PM Modi: हमारे आपसी संबंध तेजी से आगे बढ़े हैं, सऊदी अरब रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने जारी किया बयान

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version