Jharkhand Land Scam Case: हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ED से मांगा जवाब अब मई में होगी सुनवाई

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand Land Scam Case: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने धनशोधन के एक मामले में ईडी से जवाब मांगा. बता दें कि शीर्ष अदालत में हाईकोर्ट द्वारा याचिका पर फैसला सुनाने में देरी करने और धनशोधन के एक मामले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर हाईकोर्ट चाहे तो जो फैसला सुरक्षित रखा है. वह सुना सकता है. हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद है. कपिल सिब्बल का आरोप है कि ईडी जमानत पर जवाब देने के लिए बार-बार समय की मांग कर रही है और जानबूझकर देरी की जा रही है. बता दें कि झारखंड हाइकोर्ट 1 मई को जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाला है.

ED ने अदालत से जवाब देने के लिए मांगा समय

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर अपना पक्ष रखने और जवाब देने के लिए ईडी ने एक बार फिर अदालत से वक्त मांग लिया है. हेमंत सोरेन की याचिका पर मंगलवार को एक बार फिर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ने ईडी ने जवाब देने के लिए दो हफ्ते के समय की मांग की. हेमंत सोरेन की ओर से एससी के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इसका विरोध किया. कोर्ट ने ईडी को एक हफ्ते का समय देते हुए 30 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है.

क्या है मामला?

झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन के बड़े भाई राजाराम सोरेन का शनिवार की सुबह उनके रांची स्थित आवास पर निधन हो गया था. शिबू सोरेन के बड़े भाई राजाराम सोरेन लंबे समय से बीमार थे. उनका अंतिम संस्कार संभवतः रामगढ़ जिला स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा में होगा. बता दें, ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को अरेस्‍ट किया था. हेमंत सोरेन अभी रांची के बिरसा मुंडा होटवार जेल में बंद हैं. ईडी ने सोरेन के खिलाफ बड़गाई अंचल के 8.5 एकड़ जमीन के अवैध खरीद बिक्री मामले में कार्रवाई की थी. इस मामले में कई और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें: सारणः पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह को उम्रकैद, MP-MLA कोर्ट का फैसला

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version