“बिहार में सिर्फ चलेगा मोदी-नीतीश मॉडल”, शपथ लेने के बाद CM सम्राट चौधरी का पहला बयान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटना: शपथ ग्रहण करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “मैं आज से ही बिहार के लिए काम करना शुरू कर दूंगा. बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा.”

आपको बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की कमान आज से बीजेपी के हाथों में है और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सम्राट चौधरी ने कामकाज संभाल लिया है. पटना स्थित लोकभवन के बाहर सम्राट चौधरी के सामने बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए, लेकिन सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि बिहार में सिर्फ और सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा.

बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम बना

बिहार में एनडीए की सरकार है, लेकिन सत्ता में शामिल भाजपा ने पहली बार राज्य में अपना सीएम बनाया है. विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार को ही बनाया गया, लेकिन बदले हालात में उनके राज्यसभा जाने के बाद अब भाजपा को सरकार का नेतृत्व करने का मौका मिला है. सम्राट चौधरी नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम के पद पर थे. अब डिप्टी सीएम के तौर पर जदयू नेता विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र कुमार यादव ने शपथ ली है. सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पसंदीदा रहे हैं. नीतीश कुमार पहले से ही कहते रहे थे कि अब बिहार की कमान इन्हें ही संभालनी है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version