PAK में Anju पर बरस रहे पैसे! गिफ्ट में मिला 40 लाख का फ्लैट

Anju Nasrullah Love Story: इंडिया से पाकिस्तान गई अंजू को लेकर प्रतिदिन कोई न कोई खबर आ रही है. अब नई खबर है कि पाकिस्तान में ‘फातिमा’ बनी अंजू पर पैसों की बौछार हो रही है. दरअसल अंजू को गिफ्ट में कई कीमती सामान मिले हैं. पकिस्तान के सिंध प्रांत के पत्रकार दिलीप कुमार खत्री ने अंजू और नसरुल्लाह के डिनर के वीडियो के बाद दो और वीडियो को ट्विटर पर सांझा किया है.

ट्विटर पर पोस्‍ट किए गए वीडियो और फोटो के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा ‘पाकिस्तान के जाने-माने बिजनेसमैन ने अंजू को शादी के बाद 10 मंजिला अपार्टमेंट में एक 40 लाख रूपये का फ्लैट गिफ्ट किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के जाने-माने बिजनेसमैन ने अंजू को पहले कपड़े और शॉल दिए फिर फ्लैट के पेपर दिए. हालांकि, पाकिस्तान के इस बिजनेसमैन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

जानकारी यह भी नहीं मिल पाई है कि बिजनेसमैन ने अंजू को किस इलाके में फ्लैट गिफ्ट किया है. हालांकि, पत्रकार दिलीप कुमार खत्री ने अंजू को लेकर सवाल भी उठाया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा- ‘अंजू को ढेर सारे शादी के तोहफे मिले, लेकिन फोकस चेहरे पर है क्या वह खुश है?’ बता दें कि अंजू हाल में अपने फेसबुक फ्रेंड और प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंची थी.

इसके बाद खबर आई की उसने इस्लाम धर्म अपना लिया है और नसरुल्लाह से शादी कर ली है. कुछ दिन पहले इस्लाम के पारंपरिक ड्रेस में अंजू उर्फ फातिमा का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने प्रेमी और अब शौहर नसरुल्लाह और उसके दोस्तों के साथ दावत करती दिखी थी.

Latest News

Bhadrapada Amavasya 2026: पितृ दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति? भाद्रपद अमावस्या पर 7 स्टेप में करें पितरों का तर्पण

भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, स्मरण और दान-पुण्य किया जाता है. जानिए 7 स्टेप में तर्पण की विधि.

More Articles Like This

Exit mobile version