बच्‍चा मोबाइल से नहीं बना रहा दूरी, तो इन तरीकों से कर सकते हैं फोन को दूर

Parenting Tips: बड़ों को तो छोड़ दीजिए, आज कल तो नन्हें हाथों में भी मोबाइल देखने को मिल रहा है. आज कल के बच्‍चे मोबाइल पर कॉर्टून के साथ-साथ गेमिंग का भी लुफ्त उठा रहे हैं. लेकिन, आपको बता दें कि एक दिन बच्चों के लिए ये मजा बड़ी सजा बनकर उभर सकती है.

कई स्टडी में दावा किया गया है कि अगर बच्चें ज्यादा मोबाइल चलाते है, तो उनकी आंखों की रोशनी कम हो सकती है. इसके साथ ही बच्चें चिड़चिडे़ हो सकते हैं और उन्हें एंग्जायटी, डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या हो सकती है. इसलिए आज के इस लेख में हम आपको बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के तरीके बताने जा रहे हैं. चलिए जानते है…

फिजिकल एक्टिविटीज के लिए प्रोत्साहित करें
अगर आप अपने बच्‍चे को मोबाइल से दूर रखना चाहते है, तो उसे फिजिकल एक्टिविटीज और आउटडोर गेम के लिए प्रोत्साहित करें. बच्चें जितना ज्यादा घर से बाहर खेलेंगे, उनका शारीरिक और मानसिक विकास उतना ही तेज होगा.

मनोरंजन के लिए चुनें कुछ और
ज्‍यादातर बच्‍चे मोबाइल का इस्‍तेमाल मनोरंजन के लिए करते है. आप अगर अपने बच्चे को मनोरंजन के लिए फोन देंगे, तो वो अपना पूरा टाइम फोन पर ही बिताएगा. ऐसे में टीवी, किताबें पढ़ना और स्पीकर पर गाने सुनने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए.

मोबाइल के ऑप्शन में कंप्यूटर बेहतर
अगर आपके बच्‍चे को पढ़ाई के लिए इंटरनेट की आवश्‍यकता है, तो उसे मोबाइल की जगह कंप्यूटर उपलब्ध कराएं. आपको बता दें कि कंप्यूटर पर आपके बच्चे की एक्टिविटी को अच्छे से नजर में रख सकते हैं और इससे बच्चों की सेहत पर भी बहुत कम नुकसान होगा.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version