Pakistan: रक्षा मंत्री ने दिया अहम बयान, पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी PTI पर लगेगा प्रतिबंध?

Must Read

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। ऐसा कहना इसलिए सही होगा कि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लग सकता है। यह दावा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को किया है।

पीटीआई पर प्रतिंबध लगाने पर किया जा रहा विचार

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पीटीआई ने पाकिस्तान की नींव पर हमला किया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

कार्रवाई के लिए विधेयक पास

उधर, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने 9 मई के आरोपियों पर आर्मी एक्ट के तहत कार्रवाई करने को लेकर विधेयक पास कर दिया है। यह प्रस्ताव रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में पेश किया। 9 मई को इमरान की गिरफ्तारी के विरोध में पीटीआई कार्यकर्ताओं ने सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला कर दिया था।

बढ़ी इमरान खान की जमानत

इससे पहले, मंगलवार को खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के लिए कोर्ट से राहत भरी खबर रही। पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी कोर्ट (एटीसी) ने बीते मार्च में न्यायिक परिसर में हुई हिंसा के आठ मामलों में इमरान खान की अंतरिम जमानत बढ़ाकर 8 जून तक कर दी। दूसरी ओर, इस्लामाबाद जवाबदेही अदालत ने बुशरा बीबी की अल-कादिर ट्रस्ट में भ्रष्टाचार के मामले में 31 मई तक अंतरिम जमानत दे दी।

खान पर कई मामले दर्ज

18 मार्च को पीटीआई के प्रमुख इमरान खान की कोर्ट में पेशी के दौरान न्यायिक परिसर में पुलिसकर्मियों और पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच हुए हिंसक संघर्ष में इमरान पर कई मामले दर्ज हुए थे। मंगलवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने इमरान की अंतरिम जमानत बढ़ा दी। इमरान से 19 करोड़ पाउंड के सेटलमेंट मामले में इमरान से एनएबी ने 2 घंटे तक पूछताछ की।

Latest News

जनता दर्शन: CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान का भरोसा दिलाया

janata Darshan: लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में पहुंचे...

More Articles Like This