पैन कार्डधारकों के लिए 1 अप्रैल से लागू होंगे 7 नए नियम, अब दायरें में दोपहिया वाहन भी शामिल

Must Read

New Delhi: अब 1 अप्रैल 2026 से कई बड़ी खरीदारी, लेन-देन और सेवाओं के लिए पैन कार्ड (PAN Card) दिखाना अनिवार्य होगा. देश में वित्तीय लेन-देन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं. टैक्स चोरी पर रोक लगाना और वित्तीय गतिविधियों पर बेहतर नजर रखना सरकार का उद्देश्य है.

कारों पर लागू होता था यह नियम

खास बात यह है कि इस नियम में अब दोपहिया वाहन (बाइक/स्कूटर) भी शामिल कर दिए गए हैं. पहले यह नियम मुख्य रूप से कारों पर लागू होता था. अब अगर आप 20 लाख रुपये या उससे ज्यादा की कोई प्रॉपर्टी खरीदते या बेचते हैं तो पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा. पहले यह सीमा 10 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है. यानी बड़ी प्रॉपर्टी डील बिना पैन के संभव नहीं होगी.

पैन कार्ड दिखाना जरूरी

1 अप्रैल 2026 से अगर आप 5 लाख रुपये या उससे अधिक कीमत का वाहन खरीदते हैं तो पैन कार्ड दिखाना जरूरी होगा. अगर किसी होटल, मैरिज हॉल या किसी बड़े आयोजन (जैसे शादी या कॉर्पोरेट इवेंट) का बिल 1 लाख रुपये से ज्यादा होता है तो भुगतान करते समय पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा. पहले यह सीमा 50,000 रुपये तक थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है.

इंश्योरेंस के लिए पैन कार्ड देना अनिवार्य

अब कोई भी इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के लिए पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा, चाहे प्रीमियम राशि कितनी भी हो. पहले कुछ मामलों में छूट मिल जाती थी, लेकिन अब हर पॉलिसी के लिए पैन जरूरी रहेगा. नए नियम के अनुसार एक वित्तीय वर्ष में अगर आप 10 लाख रुपये से ज्यादा नकद जमा या निकासी करते हैं तो पैन कार्ड देना जरूरी होगा.

दैनिक सीमा वाला पुराना नियम अब खत्म

इसके साथ ही 50,000 रुपये की दैनिक सीमा वाला पुराना नियम अब खत्म कर दिया गया है. अगर कोई व्यक्ति गलत पैन नंबर देता है या गलत जानकारी देता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा. आयकर कानून के तहत यह जुर्माना करीब 10,000 रुपये तक हो सकता है. अब पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी आसान कर दी गई है. 1 अप्रैल 2026 से केवल आधार कार्ड के जरिए ही पैन कार्ड बनवाया जा सकेगा. यानी अब अलग-अलग दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें. अब ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमले नहीं करेगा इजराइल! नेतन्याहू ने ट्रंप के अनुरोध पर किया वादा

Latest News

बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति बने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, चुनाव में मिले 255 वोट 

Bangladesh New Presiden: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के पूर्व महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को देश के 23वां राष्ट्रपति चुना...

More Articles Like This