‘परीक्षा पे चर्चा’ का नौवां संस्करण, PM Modi करोड़ों छात्रों, शिक्षकों एवं अभिवावकों के साथ करेंगे चर्चा, देंगे तनाव मुक्ति का मत्र

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pariksha pe charcha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी 6 फरवरी की सुबह 10 बजे देश-दुनिया के करोड़ों छात्रों, शिक्षकों एवं अभिवावकों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे. छात्र इस विशेष चर्चा के माध्यम से अपने तनाव और घबराहट को पीछे छोड़ परीक्षा के लिए तैयार होते हैं. लोगों की मांग पर इस बार प्रधानमंत्री की बहुत लोकप्रिय बातचीत में सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि माता-पिता और शिक्षकों को भी शामिल किया गया है.

छात्रों का मानना है कि उन्हें इस चर्चा के जरिए प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों व मार्गदर्शन का मौका मिल सकता है. नई दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की छात्रा अनिका मिश्रा का कहना है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र सीधे प्रधानमंत्री से सुझाव मांग सकते हैं. परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री की सलाह ले सकते हैं. साथ ही छात्र परीक्षा की तैयारियों को लेकर ऐसे सवाल भी पूछ सकते हैं जिनके जवाब उनको कहीं और नहीं मिल रहे हैं.

एग्जाम वॉरियर्स’ पीएम मोदी की पुस्‍तक

बता दें कि छात्रों के मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने एक पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ भी लिखी है. इस पुस्तक का उद्देश्य युवाओं व छात्रों में परीक्षा के तनाव को कम करना है. एक अन्य छात्र लक्ष्य नेगी के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण पुस्तक में बताया गया है कि परीक्षा को कैसे एक उत्सव के रूप में लेना चाहिए. यह पुस्तक व्यावहारिक सुझावों के माध्यम से तनावमुक्त रहने एवं सफलता का मार्ग बताती है.

कई शिक्षाविदों का मानना है कि इस पुस्तक के माध्यम से प्रधानमंत्री ने शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक और दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है. इसमें छात्रों के ज्ञान और समग्र विकास को प्राथमिक महत्व दिया जाता है. प्रधानमंत्री हर किसी से परीक्षाओं को सही परिप्रेक्ष्य में रखने का आग्रह करते हैं, बजाय इसके कि इसे जीवन और मौत की स्थिति में अनावश्यक तनाव और दबाव की वजह बनाया जाए.

परीक्षा पर चर्चा का नौंवा संस्‍करण

इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा का यह 9वां संस्करण है. यह संवाद कार्यक्रम कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए है. परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले व्यक्तियों की संख्या साढ़े चार करोड़ से अधिक है.

साढ़े चार लाख से अधिक छात्रों ने करवाया रजिस्‍ट्रेशन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 4 करोड़ 50 लाख 13,379 लोगों ने परीक्षा पे चर्चा का हिस्सा बनने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. इनमें छात्र, शिक्षक व अभिभावक शामिल हैं. शुक्रवार को होने जा रहे इस संवाद को लेकर सीबीएसई ने सभी विद्यालयों से अपील की है कि वे कक्षा 6 एवं उससे ऊपर के सभी छात्रों के लिए कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें. साथ ही कार्यक्रम को लाइव देखने की समुचित व्यवस्था करें, ताकि परीक्षा पे चर्चा 2026 को एक बड़ी सफलता बनाया जा सके.

छात्र ही नहीं, अभिभावक भी होंगे चर्चा में शामिल

इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री के संवाद में छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षक भी शामिल रहेंगे. इस संवाद का हिस्सा बनने के लिए 4 करोड़ 19 लाख 14,056 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. छात्रों के अलावा 24 लाख 84 हजार 259 शिक्षक व 6 लाख 15,064 अभिभावकों ने भी अपना पंजीकरण कराया है.

कब और कहां देख सकेंगे लाइव

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के चैनलों डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया सहित प्रमुख निजी टीवी चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा आकाशवाणी (एमडब्ल्यू एवं एफएम) पर भी इसका प्रसारण होगा. डिजिटल माध्यमों पर यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय, दूरदर्शन, माईगोव जैसे वेब प्लेटफॉर्म्स तथा यूट्यूब (शिक्षा मंत्रालय), फेसबुक लाइव और स्वयं प्रभा चैनलों पर उपलब्ध रहेगा.

Latest News

चरित्र तय करता है कि आप कितनी दूर तक जाएंगे”: IIM लखनऊ के MBA विद्यार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह का सशक्त संदेश

Lucknow: देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार Indian Institute of Management Lucknow के प्रतिष्ठित वार्षिक महोत्सव Manfest–Varchasva के...

More Articles Like This

Exit mobile version