उड़ान के दौरान महिला की बिगड़ी तबीयत, रायपुर में फ्लाइट की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Raipur: कोलकाता से पुणे जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को गुरूवार दोपहर लगभग 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी. इससे हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गई. ऐसे हालात में विमान को रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा गया. अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई-135 को एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतारा गया.

सुरक्षित रूप से उतर गया विमान 

अधिकारियों ने बताया कि विमान दोपहर लगभग 12 बजे रायपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया. उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद चालक दल ने तत्काल मेडिकल सहायता के लिए रायपुर हवाई अड्डे में एटीसी से संपर्क किया और विमान को रायपुर में उतारने का फैसला किया. अधिकारियों के मुताबिक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने विमान के उतरते ही महिला यात्री को प्राथमिक सहायता प्रदान की और एम्बुलेंस के जरिये उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.

कोलकाता से पुणे जा रही थी फ्लाइट

उन्होंने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं और स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने लगभग दोपहर एक बजे फिर से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट कोलकाता से उड़ान भरकर पुणे जा रही थी. तभी बीच रास्ते में एक महिला यात्री को गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो गई. जिससे विमान में मौजूद पैसैंजर्स परेशान हो गए.

एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हलचल

विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया लेकिन महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था, जिसके बाद फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया गया. इस खबर के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हलचल बढ़ गई थी, पर स्थिति जल्द ही सामान्य कर ली गई. एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूरी प्रक्रिया त्वरित एवं समन्वित तरीके से की गई. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली-NCR में बेईमान हुआ मौसमः तेज हवा संग झमाझम बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले, मौसम हुआ कूल-कूल

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version