PM Modi Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने आज एक इतिहास रच दिया है. 4 सितंबर को 1946 के बाद मेलोनी इटली के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार शासन करने वाली प्रधानमंत्री बन गई हैं. उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी.
PM Modi ने Giorgia Meloni को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मेरी दोस्त प्रधानमंत्री मेलोनी को इटली के युद्ध-बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है. उनकी दोस्ती ने भारत-इटली स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है और मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करता हूं. आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.
Congratulations to my friend Prime Minister Meloni on becoming the longest continuously serving Prime Minister in Italy’s postwar history. This milestone is a reflection of the trust and confidence of the Italian people in her leadership.
Her friendship has also been…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2026

