PM Modi in Gujarat: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, विधि-विधान से की महादेव की पूजा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर अपने गृह राज्य गुजरात में हैं. वे कल ही गुजरात पहुंचे थे. वहीं, अपने दौरे के दूसरे दिन, रविवार को पीएम मोदी ने सौराष्ट्र नगर स्थित प्राचीन श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए.
जहां उन्होंने सोमनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. उन्होंने सोमनाथ महादेव का जलाभिषेक भी किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के सामने भी श्रद्धांजलि अर्पित की.

तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे, जिसकी शुरुआत जामनगर हवाईअड्डे से हुई. पीएम मोदी सोमवार को विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर गुजरात के जूनागढ़ जिले के सासनगीर का दौरा करेंगे. पीएम मोदी ने रविवार को रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर लोगों को शुभकामनाएं दीं.

रमज़ान पर देशवासियों को शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने रविवार को पवित्र रमज़ान महीने के आगमन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा: रमज़ान का यह पवित्र महीना हमारे समाज में शांति और सद्भावना लेकर आए. यह पावन महीना आत्मचिंतन, कृतज्ञता और भक्ति का प्रतीक है, जो हमें करुणा, दयालुता और सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है. रमज़ान मुबारक!
Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version